Breaking News

अयोध्या धाम में श्री रामनाथस्वामी मन्दिर में महाकुम्भाभिषेक तथा प्राण प्रतिष्ठा

– अय्या जी ने अयोध्या धाम में भगवान श्री रामनाथस्वामी मन्दिर के निर्माण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ता प्रदान की: मुख्यमंत्री
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
अयोध्या धाम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद अयोध्या में रामनाथस्वामी मन्दिर में महाकुम्भाभिषेक तथा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने अयोध्या धाम में रामनाथस्वामी मन्दिर की स्थापना का संकल्प लेने वाले सन्त अय्या जी का स्वागत करते हुए कहा कि वह एक महान आध्यात्मिक सन्त हैं। आज अय्या ने अयोध्या धाम में भगवान रामनाथस्वामी मन्दिर के निर्माण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ता प्रदान की है। उनके द्वारा किये जाने वाले किसी भी प्रयास को आध्यात्मिक महत्व के कारण अद्भुत गति व दिशा प्राप्त होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने का अभियान है। यह अभियान हजारों वर्ष पूर्व भारत के चार कोनों में चार पीठों की स्थापना कर सांस्कृतिक भारत की आधारशिला रखने वाले केरल के एक संन्यासी का स्मरण कराता है। अब तमिलनाडु से निकले एक संन्यासी व सन्त द्वारा भारत की एकता, आध्यात्मिक उन्नयन तथा धार्मिक स्थलों के कायाकल्प के लिए किए जा रहे प्रयास अभिनन्दनीय तथा अतुलनीय हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश तथा तमिलनाडु का प्रगाढ़ सम्बन्ध है। यह हजारों वर्षों की परम्परा है। हजारों वर्ष पूर्व श्री हरि विष्णु जी के अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जब श्रीलंका में माता सीता की खोज के लिए निकले थे, तो उन्होंने तमिलनाडु के रामेश्वरम नामक पवित्र स्थल पर सेतुबंध के निर्माण के पूर्व अपने आराध्य भगवान शिव की प्रगाढ़ आराधना की थी। भगवान शिव की कृपा से सेतुबंध का निर्माण पूर्ण हुआ था। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर तथा हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कारसेवकपुरम परिक्रमा मार्ग में वृक्षारोपण किया तथा गौशाला में गाय को गुड़ खिलायज्ञं इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी, आध्यात्मिक सन्त अय्या जी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, श्रद्धालुजन आदि उपस्थित थे।

Check Also

सीएचसी पर सालों से जमे चिकित्साधिकारी, वहीं बने अधीक्षक, तबादला नीति पर उठे सवाल, प्रशासनिक लापरवाही या फिर प्रभावशाली संरक्षण ?

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार जगदीशपुर (अमेठी)। जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. संजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A