Breaking News

श्री काशी विश्वनाथ धाम मे महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

– मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा श्री गणेश पूजन.
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
वाराणसी. श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों का शुभारंभ प्रथम पूज्य विघ्नविनाशक श्री गणेश जी महाराज के विधि-विधानपूर्वक पूजन के साथ हुआ। महोत्सव के आरंभ की अनुमति हेतु श्री गणेश जी से प्रार्थना की गई।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का प्रतिनिधित्व करते हुए मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य धाम में स्थित प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की पूजा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर श्री गणेश जी को वस्त्र, पुष्प, दुर्वा, माला, नैवेद्य एवं भोग अर्पित किया गया तथा भावपूर्ण स्तुति एवं आरती के माध्यम से पूजन किया गया।
महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों के पूर्व गौरी नंदन श्री गणेश जी के पूजन उपरांत श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि शास्त्रीय परंपरा के अनुसार, कल से मंदिर में स्थित समस्त प्रधान विग्रहों का रुद्राभिषेक कर उन्हें जागृत किया जाएगा एवं विधिवत आराधना संपन्न होगी। साथ ही, समस्त देवताओं का आह्वान कर महोत्सव में सहभागी होने तथा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करने हेतु आमंत्रित किया जाएगा। प्रतिदिन होने वाले शास्त्रीय आयोजनों के संबंध में पृथक-पृथक दैनिक सूचनाएं जारी की जाएंगी।
।। श्री काशी विश्वनाथो विजयतेतराम ।।

Check Also

राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच एवं शिव सेवा संस्थान के तत्वाधान में प्रतिभाशाली सम्मान एवं कवि गोष्ठी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नौतनवां (महराजगंज)। राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच एवं शिव सेवा संस्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES