Breaking News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने उपलब्धियां बतायी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चैधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में हुई। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिकाओं के अध्यक्षों सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी सम्मलित हुए।
इस मौके पर श्री चैधरी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित वर्ग के लोगो के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 9 वर्षों में अपनी अनेक योजनाओं के द्वारा अनुसूचित वर्ग के लोगो के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी से जुडे़ पांच स्थान जन्मस्थान महू, दीक्षा स्थल नागपुर, चैत्यभूमि मुंबई, शिक्षा भूमि लंदन और महापरिनिर्वाण स्थल दिल्ली में स्मारकों के निर्माण कर पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। श्री चैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केन्द्र और प्रदेश भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ काम कर रही है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में अनुसूचित मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले सम्मेलनों की योजना पर भी चर्चा की। बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने किया। बैठक में केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर के साथ पार्टी के पदाधिकारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के रामचन्द्र कन्नौजिया, भोला सिंह, मंत्री श्रीमती गुलाब देवी, असीम अरूण, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम, सुरेश राही, अनूप वाल्मीकि व मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी‘, सहित सांसद, विधायक, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व अन्य प्रमुख नेता सम्मिलित हुए।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES