Breaking News

माघ मेले में 24 घंटे में दूसरी बार आग, दो टेंट जलकर खाक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
प्रयागराज। माघ मेले में आग की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को सेक्टर चार स्थित संगम लोअर इलाके में आग लगने से शिविरों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में छोटे-बड़े ब्रह्माश्रम के दो टेंट पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैली, जिससे आसपास के शिविरों में मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। दमकल कर्मियों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र को खाली कराया और आग को अन्य टेंटों तक फैलने से रोक लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।
गौरतलब है कि माघ मेले में 24 घंटे के भीतर आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार शाम सेक्टर पांच स्थित नारायण शुक्ला धाम शिविर में भीषण आग लग गई थी। उस घटना में करीब 15 टेंट और 20 दुकानें जलकर राख हो गई थीं। आग लगने से मेला क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से लगभग 50 कल्पवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। उस समय दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था और प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना गया था। लगातार हो रही आग की घटनाओं के बाद प्रशासन ने मेला क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES