Breaking News

लोहड़ी और मकर संक्रांति पर उन्नति फाउंडेशन ने बांटी खुशियां

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। लोहड़ी और मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर उन्नति फाउंडेशन द्वारा “आओ मिलकर खुशियां बांटे, जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाएं” अभियान के अंतर्गत ग्राम बक्कास, लखनऊ में कंबल वितरण एवं भोजन सेवा के साथ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 जनवरी 2026 को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, स्वदेशी और समृद्ध भारत के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 जरूरतमंदों को कंबल और भोजन उपलब्ध कराया गया। आयोजन का उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।

उन्नति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रोहित सिंह ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। श्री त्रिनेत्र संस्था की उषा गोस्वामी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं शैलजा पांडेय ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। आयोजन में सचिन, सैफ खान, लकी सुरीन, सुनीता सिंह, तृप्ति मिश्रा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

बजट में रेलवे में सीनियर सिटीजन को झटका, ‘विकसित भारत’ में बुजुर्ग कहां ? सरकार की प्राथमिकताओं में यह मुद्दा नहीं

– रेल सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों की रियायत पर “नीति स्तर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES