Breaking News

जिलाधिकारी महोदय, हम विकसित वृक्षों को ट्री गार्ड तकलीफ दे रहे है, कृपया इन्हें हटा दें !

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 6 नवम्बर। प्रकृति प्रेमी अधिवक्ता आर0के0यादव ने नगर आयुक्त एवं जिलाधिकारी लखनऊ से विनम्र प्रार्थना की है कि झूलेलाल पार्क में पीपल के पेड़ों की सुरक्षा हेतु लगाए गए ट्री गार्ड काफी लंबे समय से लगे हुए हैं और पीपल के वृक्ष काफी बड़े हो चुके हैं। अब वही ट्री गार्ड उन पीपल के वृक्षों को ही इतना दर्द दे रहे हैं, जो उनके लिए असहनीय हो रहा है। प्रातः काल जब हम लोग टहलने के लिए जाते हैं तो ऐसा लगता है कि यह पेड़ हम लोगों से अपने दर्द को बयां करते हैं कि हम एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं जा सकते हैं, कोई हमारी शिकायत प्रशासन तक पहुंचाकर इन ट्री गार्ड को निकलवाकर हमें भी इस दर्द मुक्ति दिला दें। जिससे हम भी स्वतंत्र रूप से विकसित हो सके और आप लोगों को अच्छी हवा व ऑक्सीजन दे सकें, हम वृक्षों का जन्म ही आप सबको स्वस्थ रखने व सुरक्षित रखने के लिये ही हुआ है और इन ट्री गार्ड को अन्यत्र जहां कहीं आवश्यकता हो वहाॅ उपयोग कर सार्वजनिक धन की सुरक्षा करें। अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त समस्या का यथाशीघ्र निदान करें।

Check Also

मल्टीलेवल पार्किंग में अव्यवस्थाओं पर महापौर और नगर आयुक्त सख्त, गैराज व कार बाजार सील

जनसुविधाओं से समझौता नहीं: महापौर महापौर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की संपत्तियों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES