Breaking News

गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे का हत्यारा गिरफ्तार, जेल भेजा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
कानपुर। शराब के नशे में गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे की निर्मम हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह हृदयविदारक घटना बीते रविवार रात घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर के मजरा सर्देपुर में हुई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।
पुलिस के अनुसार सर्देपुर निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ स्वामी (35) ट्रक में खलासी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। सुरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था और घरेलू कलह के चलते सभी भाई अलग-अलग रहते थे। उसकी शादी वर्ष 2021 में फतेहपुर के गौरा चुरियारा गांव निवासी रूबी (32) से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शराब की लत और आए दिन के झगड़ों के कारण परिवार में तनाव बना रहता था।
डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे सुरेंद्र शराब पीकर घर पहुंचा। पत्नी द्वारा विरोध करने पर दोनों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में सुरेंद्र ने बांके से पत्नी के गले पर वार किया और ढाई साल के बेटे लवांश के सिर पर कई वार कर उसकी भी हत्या कर दी। घटना के समय पत्नी गर्भवती थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। देर रात भाई पप्पू के घर पहुंचने पर मां-बेटे के शव खून से लथपथ मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Check Also

पीएनबी ने टाटा ईवी फ्लीट के साथ बढ़ाया हरित कदम, सस्टेनेबल मोबिलिटी को मिला नया बल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES