Breaking News

स्वास्थ्य सेवाओं में एआई से आएगा क्रांतिकारी बदलाव: ब्रजेश पाठक

लखनऊ को एआई सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य : पाठक
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका आने वाले समय में अत्यंत निर्णायक साबित होगी और इससे इलाज की गुणवत्ता के साथ-साथ सेवाओं की पहुंच भी बेहतर होगी। वह लखनऊ के सेंट्रम होटल में आयोजित एआई इंपैक्ट सम्मिट 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर तेजी से नवाचार हो रहे हैं और एआई तकनीक ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सटीक, तेज और प्रभावी बनाने का रास्ता खोला है। ऐसे सम्मिट और कार्यशालाएं प्रदेश को नई तकनीकों से जोड़ने का माध्यम बनती हैं, जिससे उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस सम्मिट में एआई के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ है और सरकार की ओर से हेल्थ सेक्टर में एआई तकनीक को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सभी कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य लखनऊ को एआई सिटी के रूप में विकसित करना है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सके। इससे न केवल चिकित्सा संस्थानों को तकनीकी मजबूती मिलेगी, बल्कि आम नागरिकों को भी बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अवसर पर उन्होंने एआई आधारित एक मोबाइल एप का शुभारंभ भी किया और कहा कि डिजिटल नवाचारों से स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक जनोन्मुखी बनेंगी।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने एआई इंपैक्ट सम्मिट 2026 के आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स नुराग यादव, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण रीतू माहेश्वरी, पिंकी जोएल, उज्ज्वल कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Check Also

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में खेली गयी फूल और अबीर – गुलाल की होली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पावन पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES