Breaking News

मानसून की रफ्तार तेज, यूपी के 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 56 में वज्रपात की आशंका

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार और रविवार को राजधानी लखनऊ समेत मध्यांचल, अवध और तराई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 24 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 22 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं 56 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से तथा पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक मानसूनी गतिविधियां तेज रहेंगी। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दायरा बढ़ने के साथ भारी वर्षा होने के आसार हैं।
रविवार को लखीमपुर खीरी में सर्वाधिक 192.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हमीरपुर में 158, बहराइच में 114, लखनऊ में 100, बिजनौर में 91 और श्रावस्ती में 85.6 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में अंबेडकरनगर, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, संभल, भदोही, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुलतानपुर और वाराणसी शामिल हैं।
येलो अलर्ट वाले जिलों में अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कौशांबी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र और उन्नाव शामिल हैं। मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Check Also

तिरंगों से सजा सिरौली गौसपुर, विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES