Breaking News

छात्रा का कुसूर दो चोटी न लगाना, शिक्षक ने नाक पर दे मारा लोटा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
आगरा। सैया थाना क्षेत्र स्थित पंडित मूंगा राम बाबूजी इंटर कॉलेज में गुरुवार को अनुशासन के नाम पर शिक्षकों की हैरान करने वाली करतूत सामने आई। स्कूल में दो चोटी बनाकर आने के आदेश के बावजूद एक ही चोटी में पहुंची आठवीं कक्षा की छात्रा को शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया। परिजनों के अनुसार आरोपित शिक्षक ने गुस्से में छात्रा के मुंह पर लोटा दे मारा, जिससे उसकी नाक और कान से खून बहने लगा और वह बेहोश होकर गिर गई।
सहपाठियों की सूचना पर स्कूल प्रबंधन ने उसे एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए निगरानी में रखा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और बाद में स्कूल पहुंचकर पक्षकारों से भिड़ गए। दोनों ओर से तीखी बहस और हाथापाई की स्थिति बन गई। परिजनों ने सैया थाना पुलिस को तहरीर देकर शिक्षक पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES