Breaking News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : जयवीर सिंह, पर्यटन मंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए लोक मंगल की कामना की है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने ज्ञान, भक्ति और कर्म का जो कालजयी संदेश दिया, वह आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का श्रोत है। उन्होंने कर्म को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए व्यक्ति के कल्याण की कामना की।
पर्यटन मंत्री ने प्रदेशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के भगवद्गीता में संकलित सार्वभौमिक संदेशों को आत्मसात करते हुए प्रदेश को विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लेने की भी कामना की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का सम्पूर्ण जीवन लोक कल्याणकारी शासन की मूल भावना की प्रेरणा देता है।

Check Also

शस्त्र पूजन के साथ आत्मरक्षा पर जोर, लाइसेंस के लिए जागरूक करेगी महासभा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने कुर्सी रोड स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *