Breaking News

इंडिगो की 41 उड़ानें रद्द, रेलवे स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को मुंबई पहुंचाएगा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। इंडिगो की उड़ानें निरस्त होने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ने पर रेलवे आगे आया है। शनिवार को इंडिगो की 41 उड़ानें रद्द रहीं, जिसके बाद हजारों यात्री अमौसी एयरपोर्ट पर फंसे रहे। स्थिति को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 05587 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन सात दिसंबर की रात 11:25 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह बस्ती, गोंडा होते हुए गोमतीनगर, बादशाहनगर और ऐशबाग से गुजरकर कानपुर, झांसी, रानी कमलापति, इटारसी, नासिक होते हुए आठ दिसंबर को सुबह 9 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
वापसी में 05588 विशेष ट्रेन नौ दिसंबर को एलटीटी से सुबह 11 बजे चलकर ऐशबाग, बादशाहनगर व गोमतीनगर होते हुए उसी रात गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन में फर्स्ट एसी से स्लीपर तक कुल पंद्रह कोच लगाए गए हैं। रेलवे का दावा है कि इससे प्रभावित यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
उधर एयरपोर्ट पर इंडिगो यात्रियों की परेशानी दिनभर बनी रही। उड़ानें रद्द होने और बार-बार देरी की वजह से 1420 यात्रियों को टिकट रद्द कराना पड़ा। दिल्ली से लखनऊ आने वाली दो उड़ानें पटना और कोलकाता डायवर्ट की गईं। विभिन्न एयरलाइंस की दर्जनभर उड़ानें भी देरी से चलीं, जिससे 12 हजार से अधिक यात्री प्रभावित हुए। इंडिगो के काउंटरों पर लंबी कतारें लगी रहीं और यात्रियों को समय पर जानकारी नहीं मिल सकी। डीजीसीए के पायलट ड्यूटी निर्देशों को लेकर इंडिगो प्रबंधन व पायलटों के बीच विवाद के चलते देशभर में हजारों उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है।

Check Also

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस संकट पर प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES