Breaking News

अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में भारी बरसात से प्रभावित गांव व बर्बाद खेती पर सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के दर्जनों जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ और भारी बरसात से प्रभावित हैं। जनजीवन तबाह है, बाढ़ से किसानों की खेती, घर आदि बर्बाद हो गये। कई लोगों की जानें चली गयीं लेकिन सरकार पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है। जनता बेहाल है। सरकार और अधिकारी अपने ही कामों में मस्त है। सरकार को जनता की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है। प्रदेश के सीतापुर, अयोध्या, बहराइच, गोण्डा, बाराबंकी जिले में नदियां उफान पर है। सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में है। गांवो, घरों में पानी घुस गया है। सरकार पूरी तरह अकर्ण्यमय बनी हुई है। आम जनता एक तरफ बाढ़ के पानी से संकट में है तो दूसरी तरफ जंगली जानवरो से दहसत में है।
तराई इलाकों में भेड़िया और अन्य जंगली जानवर आम जनता, ग्रामीणों की जान ले रहे हैं। बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, पीलीभीत में जंगली जानवर दर्जनों ग्रामीणों, बच्चों पर हमलाकर मार चुके हैं। समाजवादी पार्टी पिछले एक साल से ज्यादा समय से इस मुद्दे को उठा रही है लेकिन सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की। लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
सरकार के मंत्रियों की फौज और प्रशासन तंत्र जनता की परेशानियों को दूर करने के बजाय सत्ता का दुरूपयोग करने में लगी है। पीड़ित लोगों को कोई मदद नहीं मिल रही है। पिछले दिनों प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई भारी बारिस से कई लोगों की मौत हो गयी, लेकिन सरकार पीड़ितों के पास तक नहीं पहुंची और न ही उनकी कोई मदद की। किसानों को मुआवजा देने, बीमारों के इलाज और पशुओं के चारे की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

Check Also

आशा एवं आशा संगिनियों ने स्वास्थ्य मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और सम्मानजनक वेतन आदि की मांग रखी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। आल आशा एवं आशा कार्यकर्ती सेवा समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES