Breaking News

गांधी – शास्त्री जयंती पर विधान सभा अध्यक्ष ने याद किया

वेबवार्ता ( न्यूज एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
लखनऊ 01 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जयन्ती के अवसर पर उन्हें याद करते हुये नमन किया है।
विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि 02 अक्टूबर भारत माता के दो महान सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयन्ती का दिन है। गांधी जी ने भारतीय संस्कृति, दर्शन, परम्परा, इतिहास, संघर्ष, आदर्श को सारी दुनिया के सामने भारत के मन का चित्रण किया। शास्त्री जी सच्चे गान्धीवादी थे। उन्होंने अपना सारा जीवन सादगी से बिताया और उसे गरीबों की सेवा में लगाया। देशसेवा का व्रत लेते हुए अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES