Breaking News

डबल इंजन सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान बनाए, 2027 में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार: नितिन नवीन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से डबल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्वकारी जोड़ी ने उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयामों तक पहुंचाया है, जिससे प्रदेश आज उत्तम प्रदेश के रूप में स्थापित हुआ है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने विकास कार्यों का कीर्तिमान स्थापित किया है और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। इसी वजह से वे नकारात्मक राजनीति कर लोगों का ध्यान विकास के मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के बहकावे में नहीं आने और पूरी निष्ठा के साथ प्रदेश के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
नितिन नवीन ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि यदि लोगों के दिलों में जगह बनानी है तो उनके बीच जाना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से हर गांव में प्रवास करने, प्रत्येक घर और हर मतदाता तक पहुंचने तथा डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की भूमि अयोध्या, बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी और मथुरा में उन्हें जो स्नेह एवं सम्मान मिला, उससे वे अभिभूत हैं।

Check Also

लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्किंग की नई दरें लागू, कमर्शियल वाहनों का बढ़ा शुल्क; नो-पार्किंग में अब क्लैंप और जुर्माना

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक वाहनों के एयरपोर्ट एक्सेस, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *