Breaking News

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमरनाथ अग्रवाल के निधन पर शोक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरनाथ अग्रवाल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में श्री राय ने कहा कि श्री अग्रवाल का निधन पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे न केवल एक कुशल वक्ता थे, बल्कि एक समर्पित और प्रतिबद्ध कार्यकर्ता भी थे जिन्होंने हमेशा संगठन को मजबूती देने में अग्रणी भूमिका निभाई।
बताया गया है कि अमरनाथ अग्रवाल पिछले दो महीने से अस्वस्थ चल रहे थे और एक महीने से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर उपनेता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अमरनाथ जी का जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।
इसके अलावा कांग्रेस नेता द्विजेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र मदान, प्रमोद सिंह, अंशू अवस्थी, मुकेश सिंह चौहान, डॉ. आर.पी. त्रिपाठी, सिद्धि श्री, बबलू पांडे (बस्ती) और विजय कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी श्री अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES