Breaking News

अखिलेश यादव ने बिहार में की इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चार विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने नवादा के कौशल यादव, जमुई के शमशाद आलम, बांका के बेलहार से चाणक्य प्रकाश और भागलपुर के नाथनगर से शेख जियाउल हसन के समर्थन में मतदाताओं से गठबंधन को विजयी बनाने की अपील की।
श्री यादव ने कहा कि बिहार में बदलाव की बयार चल रही है। जनता इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने पर युवाओं को नौकरी और रोजगार मिलेगा, किसानों को सम्मान और विकास को नया आयाम मिलेगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उसके एजेंडे में न तो किसान हैं, न नौजवान। केंद्र की भाजपा सरकार के दस साल और प्रदेश की एनडीए सरकार के बीस सालों ने बिहार को केवल बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और पलायन दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार का बजट विकास पर खर्च होना चाहिए, न कि भ्रष्टाचार पर। बिहार से भाजपा का “बंडलराज” खत्म करना होगा। जनता महंगाई और जीएसटी की मार झेल रही है जबकि भाजपा उद्योगपतियों को मुनाफा कमा रही है।
श्री यादव ने कहा कि बिहार भगवान बुद्ध, महावीर, कर्पूरी ठाकुर और लालू प्रसाद यादव की धरती है, जहाँ सामाजिक न्याय की जड़ें गहरी हैं। अब बिहार भाजपा को सत्ता से हटाकर नया इतिहास लिखेगा। यह चुनाव नौजवानों के भविष्य और संविधान की रक्षा का चुनाव है। बिहार में महागठबंधन की जीत होगी, सौहार्द और भाईचारे की जीत होगी।

Check Also

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आरएलडी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ : रोहित अग्रवाल

– रालोद व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES