Breaking News

“बाबा जयगुरुदेव रक्षा सूत्र बंधन” कार्यक्रम सोल्लाश सम्पन्न

– नशा बंदी के साथ शाकाहारी बनना है : बाबा जय गुरुदेव
– माता पिता की सेवा करो, उनके आशीर्वाद से फलो फूलो : बाबा उमाकांत महाराज (उज्जैन वाले)
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 3 सितम्बर। विगत दो दिनों से चल रहे “बाबा जय गुरुदेव” नाम ध्वनि जाप “रक्षा सूत्र बंधन” पर समाप्त हुआ।
     लखनऊ जनपद के रहीम नगर मोहल्ले में शिष्य गुरु चरण पाण्डेय (बाबा उमाकांत उज्जैन वाले) के आवास पर 24 घंटे तक अखण्ड “बाबा जय गुरुदेव” नाम ध्वनि का निरंतर जाप हुआ। इसके पश्चात् बाबा उमाकांत (उज्जैन वाले) के वचनों का प्रसारण किया गया। फिर शिष्य आर० पी० त्रिपाठी द्वारा बाबा जय गुरुदेव महाराज के वचनों का सत्संग किया गया। सत्संग में शाकाहारी होना, मांस- मदिरा त्यागने पर बल दिया गया। सत्संग पश्चात बाबा जयगुरुदेव आश्रम (बाबा उमाकांत उज्जैन वाले) द्वारा प्रदत्त “रक्षा सूत्र” वहां उपस्थित सभी महिला – पुरुष शिष्यों को बांधा गया। गुरु चरण पाण्डेय “अब आओ जयगुरुदेव, बहुत दिन बीत गए” द्वारा प्रार्थना की गई  फिर आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में परशुराम मौर्य, राम विलास मौर्य, विजय मौर्य, श्याम सुंदर पाण्डेय, विद्या प्रसाद पाण्डेय, शशि लता, इन्दू वर्मा, राजन सोनी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थिति हुए।

Check Also

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस संकट पर प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES