Breaking News

एडवो० अमित दूबे बने आरएलडी विधि प्रकोष्ठ उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 18 अक्टूबर। राष्ट्रीय लोकदल विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकान्त चढ्ढा ने जनपद गोरखपुर निवासी अमित कुमार दुबे एडवोकेट को राष्ट्रीय लोकदल विधि प्रकोष्ठ उ.प्र. का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी ने बताया कि श्री दुबे एक कर्मठ अधिवक्ता हैं। उनके सार्थक प्रयासों से प्रदेश के कोने कोने तक अधिवक्ताओं के माध्यम से राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों का प्रचार प्रसार होगा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के हाथों को मजबूती मिलेगी।

Check Also

मुख्यमंत्री ने किया सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिला ‘प्लग एंड प्ले’ प्लेटफॉर्म

– जब आवश्यकता हो तभी डीजल व पेट्रोल लेने जाइए, लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES