Breaking News

नितिन बने विधान सभा उपाध्यक्ष, विस अध्यक्ष ने दी बधाई

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 18 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष ह्नदय नारायण दीक्षित ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष पद पर नितिन अग्रवाल को चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी।
श्री नितिन अग्रवाल के चयन पर बधाई देते हुये अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय परिपाटी मे उपाध्यक्ष चुने जाने की व्यवस्था हमारे संविधान में की गयी है। वैदिक परंपरा का जिक्र करते हुये कहा कि अध्यक्ष और उसके नीचे उपाध्यक्ष की व्यवस्था हमारी पुरानी वैदिक परिपाटी मे भी है। उपाध्यक्ष पद अपने आप में महत्वपूर्ण एवं दायित्वपूर्ण है।
उन्होंने बधाई देते हुये कहा कि विधान सभा के नये उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल देश की सबसे बड़ी विधान सभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष के पद पर चुने गये हैं। वह युवा सदस्य हैं। लगातार तीसरी बार विधान सभा के सदस्य चुने गये हैं। सरकार में राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार भी संभाल चुके हैं।
श्री दीक्षित ने आशा प्रकट की है कि उनके उपाध्यक्ष के कार्यकाल मे सदन पुरानी परिपाटी को संजोये हुये नयी संसदीय परम्पराओं को स्थापित करने में सफल होंगे।

Check Also

आईटीआई प्रवेश के लिए छात्रों को मिला दूसरा मौका, 9 से 12 अगस्त तक बदल सकेंगे ट्रेड और संस्थान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES