Breaking News

लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्किंग की नई दरें लागू, कमर्शियल वाहनों का बढ़ा शुल्क; नो-पार्किंग में अब क्लैंप और जुर्माना

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक वाहनों के एयरपोर्ट एक्सेस, पार्किंग और मासिक पास की संशोधित दरें लागू कर दी गई हैं। नई व्यवस्था में निजी कार और एसयूवी को पहले आठ मिनट तक पार्किंग शुल्क से छूट मिलेगी, जबकि कमर्शियल वाहनों के लिए शुल्क बढ़ाया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार नई दरों का उद्देश्य लैंडसाइड क्षेत्र में यातायात, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
नई दरों के अनुसार दोपहिया वाहन के लिए आठ मिनट तक 50 रुपये, 30 से 60 मिनट तक 100 रुपये और 24 घंटे के लिए अधिकतम 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। ऑटो के लिए 30 मिनट तक 80 रुपये, एक घंटे तक 100 रुपये और 24 घंटे तक अधिकतम 500 रुपये देने होंगे। निजी कार और एसयूवी के लिए पहले आठ मिनट तक पार्किंग निशुल्क रहेगी। इसके बाद 30 मिनट तक 150 रुपये, एक घंटे तक 200 रुपये और 24 घंटे के लिए अधिकतम 1000 रुपये शुल्क लगेगा। कमर्शियल कार के लिए आठ मिनट से ही 200 रुपये शुल्क लगेगा और 24 घंटे का अधिकतम शुल्क 1200 रुपये होगा। टेंपो, छोटा हाथी, पिकअप, मिनीबस, बस और ट्रक के लिए आठ मिनट तक 600 रुपये तथा 24 घंटे तक अधिकतम 3000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
मासिक पास की नई दरों में स्टाफ दोपहिया वाहन के लिए 300 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए 800 रुपये शुल्क होगा। कमर्शियल टैक्सी और ऑटो का मासिक पास 1000 रुपये, कैश कैरी वैन 1500 रुपये, क्रू वाहन 8000 रुपये, होटल वाहन 15000 रुपये और क्रूजर का पास 20000 रुपये में मिलेगा। नो-पार्किंग जोन या पिक-अप-ड्रॉप लेन में निर्धारित समय से अधिक रुकने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी। वाहन के पहिए क्लैंप किए जा सकते हैं या क्रेन से हटाया जा सकता है। दोपहिया पर 500 और कार, टेंपो, एसयूवी, मिनीबस, बस व ट्रक पर 1000 रुपये जुर्माना लगेगा।

Check Also

आपातकाल लगाने वालों के साथ खड़े होकर लोकतंत्र का ज्ञान दे रही सपा : अनिल राजभर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES