Breaking News

15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार…

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
बरेली। योगी सरकार भ्रष्टाचार पर लगातार लगाम कस रही है, ताजा मामला मुरादाबाद का है, जहां मुरादाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर औषधि मनु शंकर को बरेली की विजिलेंस टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, विजिलेंस टीम थाना सिविल लाइंस से उसे अपने साथ बरेली लेकर आई हैं
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले सनी ने बताया कि नया मेडिकल स्टोर खोलने के लिए लाइसेंस को लेकर मुरादाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर औषधि मनु शंकर ने 35 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी, सनी ने पैसों की कमी की बात कहकर किश्तों में रुपये देने की बात पर हामी भरी थी, पहली किस्त 15 हजार और दूसरी किस्त 20 हजार देने पर सहमति बनी थी, शिकायत कर्ता सनी ने उप्र सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक से इस मामले की शिकायत की, तलाशी के दौरान एक लाख 80 हजार नकद बरामद हुए हैं।

Check Also

समान अवसर और सम्मान से ही बनेगा समरस समाज: जयंत चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES