Breaking News

श्रावण की भक्ति और राष्ट्रसेवा का संगम, दो हजार जरूरतमंदों को कराया भोजन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। श्रावण मास और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित बृज की रसोई का साप्ताहिक निःशुल्क भोजन सेवा अभियान रविवार को आशियाना में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ संपन्न हुआ। प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की कृपा से आयोजित अभियान में दो हजार से अधिक जरूरतमंद, निराश्रित और श्रमिक वर्ग के लोगों को सम्मानपूर्वक निःशुल्क भोजन कराया गया।
संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सेवा अभियान का उद्देश्य जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ उनमें सम्मान और अपनत्व की भावना कायम करना है। दीपक भुटियानी ने कहा कि संस्था वंचित वर्ग के प्रति मानवीय संवेदना, समानता और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने कहा कि श्रावण मास की आध्यात्मिक भावना और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को सेवा से जोड़ना समाज के सामूहिक दायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सक्षम नागरिकों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता और समाजहित में योगदान करना चाहिए।
आशीष श्रीवास्तव ने अभियान को सफल बनाने में सहयोगियों, सेवाभावी सदस्यों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार जताया। अखिलेश सिंह ने बताया कि बृज की रसोई प्रत्येक रविवार जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के संकल्प के साथ सेवा कार्य जारी रखेगी। अभियान के दौरान सीएच त्रिपाठी, जालिम सिंह, बलवंत सिंह, दीपक भुटियानी, संजय श्रीवास्तव, उमाशंकर यादव, रोहित साहू, मुकेश कनौजिया, सुशील कुरील, गोविन्द सिंह और सुनीता सिंह समेत अनेक स्वयंसेवकों ने भोजन वितरण व्यवस्था में सहयोग किया।

Check Also

रालोद छात्रसभा ने शुरू किया RLD Campus Connect, 31 अक्टूबर को मेरठ में छात्र पंचायत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। रालोद छात्रसभा, उत्तर प्रदेश ने सोमवार से प्रदेशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES