Breaking News

पार्षद हरीश चन्द्र ने चलाया स्वच्छता अभियान

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। महानगर वार्ड अंतर्गत रहीम नगर हीवेट पालीटेक्निक चौराहा स्थित शिव शक्ति मन्दिर व आसपास क्षेत्रीय पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य नगर निगम लखनऊ हरीश चन्द्र लोधी ने अपने साथियों षरद मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह रावत आदि व क्षेत्रियजनों के साथ साफ सफाई किया।
पार्षद हरीश चन्द्र ने कहा कि क्षेत्रीय जनों के बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योगी सरकार और मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास मंत्र के साथ जन जन की मंशा के अनुरूप किये जा रहे राष्ट्रीय विकास, सांस्कृतिक विकास व भौतिक विकास के आप गवाह हैं ऐसे में आपका स्नेह, आशीर्वाद व सानिध्य पाना हमारे लिए गौरव की बात है।

Check Also

राम मंदिर दान प्रकरण : दानदाता अनुराग रस्तोगी ने उठाए कई सवाल, कहा एसआईटी जांच में करूंगा पूरा सहयोग

– दानदाता अनुराग रस्तोगी ने व्यक्तिगत रूप से 1-1 किलो चांदी के एक दीपक व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES