Breaking News

हेमंत – शब्बीर की जोड़ी ने मचाई धूम

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ। महज सात दिनों के भीतर 60 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखे जा रहे व सराहे जाने वाले भजन `मेरे घर का कोना-कोना राम नाम से जगमग है’ की जबरदस्त सफलता के बाद गीतकार हेमंत तिवारी व संगीतकार शब्बीर अहमद की जोड़ी का दूसरा अल्बम घर में आएं राम रमैय्या रिलीज होने जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा का दिन करीब आने के साथ ही देश भर का माहौल राममय हो चुका है और इस मौके पर शब्बीर-हेमंत की जोड़ी का लिखा व संगीतबद्ध भजन राम नाम से जगमग है धमाल मचा रहा है। जानी-मानी संगीत कंपनी टी-सीरिज की ओर से जारी इस भजन के वीडियो के जरिए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश भी दिया गया है।
अब मशहूर संगीत कंपनी टिप्स म्यूजिक की ओर से हेमंत तिवारी का लिखा और शब्बीर के संगीत से सजा राम भजनों का अल्बम मेरे घर आएं राम रमैय्या रिलीज होने जा रहा है।

 

 

Check Also

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की दलाल या जुगाड़ के चक्कर में न पड़ने की श्रद्धालुओं से अपील

– मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए एक अपील जारी वेब वार्ता (न्यूज़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES