Breaking News

सीतापुर खुदरा कृषि व्यापारी समस्याओं के निवारण हेतु संजय गुप्ता से मिले

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। खुदरा कृषि व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्ष व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता से मुलाकात की तथा सीतापुर जिले में रामगढ़, हरगांव, अजवापुर एवं हरियावां शुगर मिलों द्वारा सीतापुर एवं अन्य जिलो में किसानों को नियम विरुद्ध तरीके से उर्वरक एवं कीटनाशक बेचने की शिकायत की।
खुदरा कृषि व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आर के कन्नौजिया, प्रदेश महासचिव अमित कुमार गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को जानकारी देते हुए बताया कि सीतापुर जिले के कई शुगर मिलें नियम कानूनों का उल्लंघन करते हुए गलत एवं अवैध तरीके से व्यापार कर खुदरा कृषि व्यापारियों के व्यापार को प्रभावित कर रही हैं। कई शुगर मिलें किसानों को बहला फुसलाकर झूठ बोलकर गन्ना सप्लाई की सट्टा पर्ची बढ़ाने का झूठा आश्वासन देकर तथा मिल कर्मचारियों द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से गांव -गांव, घर -घर जाकर किसानों को उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय किए जाने की समस्या से अवगत करा रही हैं। नियम यह है जिस स्थान का लाइसेंस निर्गत किया जाता है उसी स्थान से ही कीटनाशक एवं उर्वरकों की बिक्री होगी। खुदरा कृषि व्यापारियों ने संजय गुप्ता से शुगर मिलों की मनमानी से बचाने की गुहार की तथा इस विषय पर सहयोग की मांग की।
अध्यक्ष संजय गुप्ता ने आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल शीघ्र ही इस विषय पर उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवम् कृषि निदेशक से मिलेगा तथा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करवायेगा। साथ ही आदर्श व्यापार मंडल खुदरा कृषि व्यापारियों का हर स्तर पर सहयोग करेगा तथा किसानों एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगा।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES