Breaking News

गांधी – शास्त्री जयंती पर सपा अध्यक्ष ने याद किया

वेबवार्ता ( न्यूज एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
लखनऊ 01 अक्टूबर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 02 अक्टूबर 2023 महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों से मुक्ति के बाद जिस आजाद भारत का सपना देखा था उसमें ग्राम स्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था, सामाजिक सद्भाव था और श्रमशक्ति का सम्मान था। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है।
श्री यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। देश की रक्षा में किसान का बेटा ही सीमाओं पर लड़ता है। इन महापुरूषों का जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *