Breaking News

अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने किया श्रीकृष्ण पूजन, लिया सांस्कृतिक संरक्षण का संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने संगठन मुख्यालय में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर शौर्य दिवस मनाया। मथुरा में आयोजित होने वाले देहरी पूजन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी को पुलिस प्रशासन द्वारा नजरबंद किए जाने के बाद संगठन ने मुख्यालय पर ही लड्डू गोपाल स्वरूप में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का जलाभिषेक कर पूजन संपन्न कराया। इसके उपरांत श्री त्रिवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा के लिए प्रतीकात्मक रूप से रवाना हुए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा महादेव, महिला मंडल अध्यक्ष अनीता तिवारी, कार्यालय मंत्री सुनील कुमार शुक्ला, प्रचार मंत्री सुनील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता आचार्य रामजी अवस्थी, कानपुर मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह, बाराबंकी जिला अध्यक्ष शिवम वर्मा, लखनऊ मंडल अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री त्रिवेदी ने कहा कि अयोध्या की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर भी जल्द ही अवरोधों से मुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन काशी और मथुरा के लिए अंतिम लड़ाई तक सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगा। कार्यक्रम के अंत में वैदिक संस्कृति, धर्म जागरण और राष्ट्रीय गौरव के प्रसार के लिए सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर सतत प्रयास करने का संकल्प लिया।

Check Also

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मतदाता पहचान जरूरी है तो बच्चों और बुजुर्गों का क्या होगा …अखिलेश

– मिड-डे मील से लेकर राशन और आयुष्मान योजना तक का उठा मुद्दा  – पीडीए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *