Breaking News

मुख्यमंत्री योगी ने आंबेडकर महासभा में दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय और समता के संकल्प को दोहराया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंबेडकर महासभा परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्षों को परिश्रम और संकल्प से अवसर में बदलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक भेदभाव की जकड़न से निकलकर वंचितों, दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए सम्मानजनक जीवन का मार्ग प्रशस्त करना बाबा साहब के विचारों की सबसे बड़ी देन है। मुख्यमंत्री ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा और आंबेडकर के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज राष्ट्र अपने महानायकों के सम्मान में कई अभियान चला रहा है। पंचतीर्थ का निर्माण और वंचित वर्ग के छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं इसी क्रम की कड़ी हैं। योगी ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, समता और बंधुता की भावना के अनुरूप सरकार हर गरीब, दलित, पिछड़े, महिला और युवा तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि चतुर्थ श्रेणी व संविदा कर्मियों को न्यूनतम मानदेय मिले और गरीब परिवारों को आवास, पेंशन, आयुष्मान कार्ड और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हों।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश में आंबेडकर की सभी प्रतिमाओं के आसपास सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल और छत्र निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री असीम अरुण सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

हरतालिका तीज पर बन रहे कई शुभ योग, इन सात राशियों को मिल सकता है धन लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES