Breaking News

अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर रालोद की श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक न्याय और संविधान संरक्षण का लिया संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से शुक्रवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुरुआत जीपीओ स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, पूर्व विधायक शिवकरण सिंह और राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर की। इसके बाद प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने जीवनभर सामाजिक अन्याय, भेदभाव और असमानता के खिलाफ संघर्ष किया। आज जरूरत है कि उनके विचारों को केवल स्मरण न किया जाए बल्कि नीतियों और आचरण में उतारा जाए। राष्ट्रीय लोकदल उन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए किसानों, मजदूरों, दलितों, युवाओं और महिलाओं की आवाज बना हुआ है। संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना पार्टी की प्राथमिकता है।
पूर्व विधायक शिवकरण सिंह ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान और न्याय दिलाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाना जरूरी है। राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान की मूल भावना की रक्षा करना हर नागरिक का दायित्व है। समान अधिकार और शिक्षा ही देश को मजबूत बनाएंगे। बाबा साहेब के सपनों का भारत तभी बनेगा जब अवसरों की असमानता दूर होगी।
कार्यक्रम के समापन पर मयंक त्रिवेदी ने कहा कि बाबा साहेब की विचारधारा राष्ट्रीय लोकदल की आत्मा है। वंचितों की आवाज बनकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहना ही उनका सच्चा सम्मान है। कार्यक्रम में अंबुज पटेल, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, प्रमोद शुक्ला, अफसर अली, सम्राट सिंह चौहान, सत्यप्रकाश तिवारी और शहजाद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES