Breaking News

5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी लखनऊ द्वारा आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण शुक्रवार को लखनऊ ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने किया। यह शिविर 1 दिसंबर से लखनऊ छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 405 कैडेट भाग ले रहे हैं। कैम्प कमांडेंट विंग कमांडर प्रवीन तिवारी के निर्देशन में कैडेटों को ड्रिल, हथियार ड्रिल, फायरिंग प्रैक्टिस, माइक्रोलाइट फ्लाइंग, एयरोमॉडलिंग प्रशिक्षण तथा वायुसेना स्टेशन भ्रमण जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कैम्प निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी, एएनओ, वायुसैनिक और सिविलियन स्टाफ मौजूद रहे। कैडेटों ने ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया, जिसके बाद ब्रिगेडियर श्रीवास्तव ने शिविर में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अवलोकन किया। उन्होंने कैडेटों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, कौशल और उत्साह की सराहना की तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पुरस्कृत भी किया।
अपने संबोधन में ग्रुप कमांडर पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि एनसीसी युवाओं को नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का अद्वितीय अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कैडेटों को जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। शिविर का प्रशिक्षण आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

Check Also

अपहरण और मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES