Breaking News

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रक्षाबंधन पर देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनायें

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश विधान परिषद मे नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने भाई-बहन के असीम प्रेम, अटूट विश्वास एवं समर्पण के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना सन्देश में श्री मौर्य ने कहा है कि है कि यह पावन व पुनीत पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सद्भाव, समृद्धि और सौहार्द की वृद्धि करें। रक्षाबंधन का पावन पर्व भारतीय संस्कृति की उस अद्भुत परंपरा का उत्सव है, जो स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन को दर्शाता है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की गरिमा, और परिवार व समाज में आपसी स्नेह और सम्मान को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहें।
श्री मौर्य ने कहा कि आइए! रक्षाबंधन के इस शुभ अवसर पर समाज में समरसता, एकता और भाईचारे को और मजबूत बनाएं तथा देश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को दोहराएं।

Check Also

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में खेली गयी फूल और अबीर – गुलाल की होली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पावन पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES