Breaking News

जीयेंगे स्वदेशी और मरेंगे देश के लिए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

– काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री का राष्ट्रभक्ति और स्वदेशी का आह्वान
– मलिहाबाद आम, काकोरी ब्रांड के रूप में विश्व स्तर पर प्रमोट होगा
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के समापन पर स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी और जनता से राष्ट्रभक्ति व स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “स्वदेशी हमारे जीवन का मंत्र बने, हम जीयेंगे स्वदेशी के लिए, मरेंगे देश के लिए।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की एकता का संदेश फैलाएं। उन्होंने काकोरी के क्रांतिकारियों को याद करते हुए बताया कि 1925 में ₹4600 की लूट के लिए ब्रिटिश सरकार ने ₹10 लाख खर्च कर क्रांतिकारियों को पकड़ने की कोशिश की थी। उन्होंने विदेशी वस्तुएं छोड़ने और रक्षाबंधन से दीपावली तक के त्योहारों में स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की अपील की। साथ ही 2 अक्टूबर को गांधी आश्रम से खादी खरीदने का संकल्प लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के मलिहाबाद आम को काकोरी ब्रांड के रूप में विश्व स्तर पर प्रमोट करने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहे। समारोह में शहीदों के परिजनों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया।

Check Also

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं फरियाद, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES