Breaking News

अजय राय पहुंचे पाल मर्सी होम, मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चियों से बंधवाई राखी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वृंदावन कालोनी स्थित पाल मर्सी होम में मानसिक रूप से अस्वस्थ और जरूरतमंद बच्चियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। बच्चियों ने अजय राय को राखी बांधी और उनके सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने बच्चियों का हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया।
अजय राय ने कहा कि पाल मर्सी होम आना उनके लिए बेहद सुखद और भावुक अनुभव है। उन्होंने संस्था की ओर से मानसिक रूप से अस्वस्थ, यौन हिंसा से पीड़ित और जरूरतमंद बच्चियों की देखभाल के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को अपनापन, सुरक्षा और सहयोग की जरूरत होती है। समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर उनके जीवन को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह दूसरी बार पाल मर्सी होम आए हैं। बेसहारा बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाना उनके लिए खुशी और संतोष की बात है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर व्यक्तिगत स्तर पर और कांग्रेस पार्टी की ओर से भी बच्चियों की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बच्चियों की बेहतर सेवा और देखभाल के लिए संस्था के साथ खड़े रहेंगे। रक्षाबंधन के मौके पर बच्चियों के साथ समय बिताकर उन्होंने उनके बीच भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का संदेश दिया।

Check Also

बाढ़ का पानी उतरते ही शुरू होगा सफाई अभियान, 500 अतिरिक्त कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा : गौरव कुमार, नगर आयुक्त

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। बाढ़ का पानी उतरते ही प्रभावित इलाकों में सफाई, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *