Breaking News

रक्षाबंधन पर निशुल्क बस यात्रा बनी बहनों का सहारा, पहले दिन 9.26 लाख यात्रियों ने उठाया लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व पर योगी सरकार की ओर से महिलाओं को दी गई निशुल्क बस यात्रा की सुविधा का पहले ही दिन व्यापक असर देखने को मिला। 27 अगस्त से शुरू हुई इस सुविधा के तहत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 6.03 लाख से अधिक महिलाओं ने बिना किराया सफर किया। उनके साथ यात्रा करने वाले 3.22 लाख से अधिक सहयात्रियों को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा मिली। इस तरह पहले दिन कुल 9.26 लाख से अधिक यात्रियों ने मुफ्त सफर किया। परिवहन निगम के अनुसार, निशुल्क यात्रा की कुल कीमत 9.06 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
रक्षाबंधन पर बहनों को मिले इस उपहार से यात्रियों ने सरकार की पहल की सराहना की। यात्रियों का कहना है कि त्योहार के दौरान घर आने-जाने वालों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में निशुल्क बस यात्रा से परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हुआ है। अतिरिक्त बसों के संचालन से भीड़ के बीच घर पहुंचने में भी सहूलियत मिली।
मुरादाबाद क्षेत्र में सबसे अधिक 94,789 यात्रियों ने निशुल्क यात्रा का लाभ लिया। इनमें 62,586 महिलाएं और 32,203 सहयात्री शामिल रहे। इसके बाद हरदोई में 82,920, गोरखपुर में 68,152, लखनऊ में 64,590 और बरेली में 58,309 यात्रियों ने सुविधा का लाभ उठाया। इन पांच क्षेत्रों में करीब 3.69 लाख यात्रियों ने मुफ्त सफर किया।
यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें सड़कों पर उतारी हैं। महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मुख्यालय से लेकर फील्ड स्तर तक अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट हैं। निशुल्क यात्रा की व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।

Check Also

सस्ते सोने का झांसा देकर व्यापारी आकाश सेठ से तीन लाख की लूट, तीन गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में डिस्काउंट रेट पर सस्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES