Breaking News

अटल जी सुशासन के प्रतीक, सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त करना अटल जी की ही देन: मुख्यमंत्री

– मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुशासन सप्ताह का शुभारम्भ किया
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुशासन सप्ताह (19 से 25 दिसम्बर, 2024) का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी उपस्थित रहे।
   मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत माता के महान सपूत देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आज से प्रदेश भर में सुशासन सप्ताह का शुभारम्भ हो रहा है। अटल जी की पैतृक जन्मभूमि उत्तर प्रदेश में है। कर्म भूमि के रूप में भी उन्होंने उत्तर प्रदेश को चुना। उन्होंने बलरामपुर और लखनऊ संसदीय क्षेत्रों से देश की संसद में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। देश के विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्होंने देश को एक सक्षम नेतृत्व प्रदान किया। अटल जी राजनेता के साथ-साथ कवि, पत्रकार, साहित्यकार भी थे।
      मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अटल जी भौतिक रूप से हमारे बीच में नहीं हैं, उनकी सेवाएं एवं कृतित्व सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अटल जी के आदर्शों एवं प्रेरणा से हम सबका मार्गदर्शन होगा और प्रदेश सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करेगा, जो अटल जी ने देखा और सोचा था।

Check Also

समर्पण और सादगी की मिसाल थे आलम बदी, जनसेवा के आगे आयु नहीं रखती मायने: मुख्यमंत्री योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES