Breaking News

खाद्य प्रसंस्करण से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा : केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने और महिलाओं की उद्यमिता को प्रोत्साहित करने में ‘Doctor Moringa’ जैसी पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित उत्पादों के निर्माण और विपणन से किसानों की उपज का मूल्य संवर्धन होगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कृषि आधारित उद्यमों के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने शनिवार को लखनऊ में वन रिपब्लिक मॉल के सामने ‘Doctor Moringa’ आउटलेट का उद्घाटन किया। इस आउटलेट के माध्यम से मोरिंगा (सहजन) सहित प्राकृतिक संसाधनों से तैयार हर्बल और वेलनेस उत्पाद उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाएंगे।
‘Doctor Moringa Pvt. Ltd.’ की संस्थापक एवं निदेशक डॉ. कामिनी सिंह के नेतृत्व में कंपनी प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित उत्पादों के निर्माण और विपणन के क्षेत्र में काम कर रही है। कंपनी की खासियत मोरिंगा की पत्तियों की तुड़ाई से लेकर सफाई, सुखाने, पाउडर बनाने, प्रसंस्करण और पैकेजिंग तक की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी है। इससे ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। कंपनी के उत्पादों में मोरिंगा पाउडर, टैबलेट, हर्बल टी, मोरिंगा-मिलेट कुकीज और लड्डू, मखाना स्नैक्स, हस्तनिर्मित साबुन, पेन ऑयल, हेयर ऑयल और फेस सीरम सहित अन्य हर्बल उत्पाद शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य किसानों को बाजार से जोड़ना, कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन करना और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाना है। कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में ऐसे उद्यम स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित करने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में सहायक हो सकते हैं।

Check Also

योगी के नेतृत्व में 1.88 लाख स्कूलों का स्व-मूल्यांकन पूरा, 31 अक्टूबर तक होगी जमीनी जांच

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *