Breaking News

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर पुण्यतिथि पर अपना दल ने श्रद्धांजलि अर्पित की

– महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं प्रजावत्सल राजमाता अहिल्याबाई होल्कर : आरबी सिंह
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 अगस्त। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर उन्हें अपना दल (एस) के प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह ने कहा कि हर कल्याणकारी सरकार की आदर्श राजमाता अहिल्याबाई होल्कर हैं। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर हर वर्ग, समाज की प्रेरणास्रोत हैं। राजमाता ने महिला सशक्तिकरण, प्रजा की भलाई के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार प्रजा के हित में कार्य करना चाहती है, उसे राजमाता के जीवन से जरूर प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव केके पटेल ने कहा कि जब-जब देश व समाज संकट में पड़ा तो हमारे देश की नारी शक्ति ने आगे आकर देश का कुशल नेतृत्व किया एवं आने वाली पीढ़ियों को रास्ता दिखाया। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के बताए रास्ते पर ही चलकर आज की सरकारें लोक कल्याणकारी कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राजमाता ने देश के हर हिस्से में गरीबों, वंचितों के लिए धर्मशालाओं का निर्माण कराया, जल की व्यवस्था की व सड़कों का निर्माण कराया।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *