Breaking News

सोनार समाज के जय गोपाल व देवेन्द्र बने सपा प्रदेश सदस्य, राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच ने अखिलेश को दिया धन्यवाद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 अगस्त। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें स्वर्णकार जाति के दो वरिष्ठ कार्यकर्ता जय गोपाल सोनी व देवेंद्र सिंह स्वर्णकार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर नई कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य घोषित किया है।
बताते चलें की बलरामपुर निवासी जय गोपाल सोनी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठतम कार्यकर्ता रहे हैं, पूर्व में यह प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं। इसके साथ ही कन्नौज निवासी देवेंद्र सिंह स्वर्णकार भी विगत चुनावों में समाजवादी पार्टी का परचम पूरे प्रदेश में लहरा चुके हैं।
      सोनार समाज के अग्रणी संगठन राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मणि लाल वर्मा व महासचिव अजय कुमार स्वर्णकार और  युवा कार्यकर्ता अष्वनी सोनी प्रतापगढ़, राकेश वर्मा प्रयागराज, अनुराधा जड़िया बांदा ने अपने संयुक्त बयान में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि सपा ने प्रदेश कार्यकारिणी में जय गोपाल सोनी व देवेंद्र सिंह स्वर्णकार को सदस्य बना कर सोनार समाज व पिछड़ी जाति का सम्मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच संगठन ने यह आषा की है कि इसी प्रकार आगामी लोकसभा चुनाव में भी सोनार जाति के कार्यकर्ता को पार्टी टिकट देकर समाज को सम्मानित करने का कार्य करेंगे।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES