Breaking News

बड़े से बड़े व्यापार का रोड मैप बनाए, आदर्श व्यापार मण्डल हर प्रकार का सहयोग करेगा: संजय गुप्ता

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में मानस विहार ,इंदिरा नगर के सिटी कॉम्पलेक्स में व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप मे संगोष्ठी को संबोधित किया।
व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन बैठक में बड़ी संख्या में मानस विहार, इंदिरानगर, सुगामऊ रोड के व्यापारी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल मानस विहार, इंदिरा नगर इकाई के गठन में गौतम सिंह को अध्यक्ष, सर्वेश सचान को महामंत्री, गोरव बोस को कोषाध्यक्ष, इंद्र देव तनेजा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूर्णिमा सक्सेना, मीता मेहरोत्रा, अजीता सिंह को उपाध्यक्ष, शुभांग श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, शशि सिंह को विधि सलाहकार तथा नीलेश शुक्ला, शंकर सोनी, हीरा सिंह, सोरभ को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा व्यापार के क्षेत्र में उन्नति की असीम संभावनाएं हैं वर्तमान में व्यापार के क्षेत्र में कुछ चुनौतियां हैं लेकिन लगातार काम करने से सभी चुनौतियों का समाधान भी संभव है। आत्मविश्वास दुनिया की सबसे बड़ी पूँजी है, आत्मविश्वास के बल पर कोई भी कार्य किया जा सकता है। संजय गुप्ता ने कहा बड़े से बड़े व्यापार का रोड मैप बनाए, आदर्श व्यापार मण्डल हर प्रकार का सहयोग करेगा उन्होंने कहा संगठन ई कॉमर्स प्लेटफार्म पर व्यापारियों को लाने के लिए भी तैयारी कर रहा है तथा व्यापारियों को अपने व्यापार के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता होगी तो भी संगठन उसमें बैंकों के माध्यम से सहयोग कराएगा।

Check Also

पहले प्रकाशित आंकड़ों से आगे बढ़ेगा ब्रिक्स, लखनऊ में होगी सांख्यिकी प्रमुखों की बैठक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES