Breaking News

ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल, नगर निगम ने सरकार की फजीहत कराने की सुपारी ली : रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था पर पूर्वी विधानसभा लखनऊ के प्रमुख समाज सेवी रोहित अग्रवाल ने प्रश्न चिह खड़ा करते हुए ट्वीट ( X ) किया की ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है, जनता को परेशान करने का कोई भी उपाय छोड़ नहीं गया है। न जाने कौन से कंसलटेंट को व्यवस्था ऑडिट करने के लिए दी गई है जिसने लंबी-लंबी बैरिकेटिंग लगवा के लोगों को गोल घूमने की व्यवस्था कर दी है।
नगर निगम काम करने के नाम पर शून्य और गाड़ी उठाकर उगाही करने के नाम पर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, इस व्यवस्था पर कृपया संज्ञान लीजिए। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नगर निगम ने सरकार की फजीहत कराने की सुपारी ली है।
देखने वाली बात यह है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर हज़रतगंज चौराहा, निशातगंज चौराहा, आईटी चौराहा अयोध्या रोड, विधानसभा के सामने आदि आदि जगहों पर बेतरतीब यातायात डाइवर्जन किया गया है जिससे आमजन को व्यर्थ के लम्बे लम्बे चक्कर लगाने पड़ते है जिससे लोगो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES