Breaking News

पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने बापू को नमन किया

– प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं को प्रभात फेरी निकालने से रोका
वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। सरकार के इशारे पर प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं को प्रभात फेरी निकालने से रोका गया। कांग्रेस नेताओं ने इसका घोर विरोध जताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा की तानाशाही से गांधी के विचार से कांग्रेस रुकने वाले नहीं।
हजरतगंज स्थित जीपीओ प्रतिमा पर आज कांग्रेस प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।’ अविनाश पांडे ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार अमर हैं, उनके सिद्धांत आज भी युवाओं और भारत सहित पूरे विश्व लिए प्रेरणास्रोत हैं।’ गांधी के सिद्धांत कभी अप्रासंगिक नहीं हो सकते क्योंकि ये प्रकृति के विचार हैं, गांधी के सिद्धांत आज भी पूरे विश्व में प्रासंगिक होने के साथ अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
जीपीओ पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, शिव पांडे, प्रवक्ता अंशू अवस्थी, महासचिव मुकेश सिंह चैहान की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

Check Also

राम मंदिर दान प्रकरण : दानदाता अनुराग रस्तोगी ने उठाए कई सवाल, कहा एसआईटी जांच में करूंगा पूरा सहयोग

– दानदाता अनुराग रस्तोगी ने व्यक्तिगत रूप से 1-1 किलो चांदी के एक दीपक व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES