Breaking News

राज्यपाल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयन्ती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

– राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश क्षय निवारक संस्था के टी0बी0 सील बिक्री अभियान के 72वें कैम्पेन का उद्घाटन किया
वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजभवन स्थित बापू प्रतिमा तथा शास्त्री भवन एनेक्सी स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजभवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजभवन परिवार के बच्चों ने बापू के प्रिय भजन प्रस्तुत किये।
अपने सम्बोद्धन में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि दोनों महापुरूषों का जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित था। आज के दिन हमें राष्ट्रहित में त्याग और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने जनसामान्य को साफ-सफाई की महत्ता बताने के साथ ही स्वच्छता के लिये प्रेरित भी किया था। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन के कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन प्रत्येक शुक्रवार को एक निर्धारित समय में अपने आसपास स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अंहिसा, सेवा, स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के लिए कार्य किया। गांधी जी का मानना था कि जो व्यक्ति दूसरे की पीड़ा दूर करने का प्रयास करता है वही सच्चे अर्थों में मनुष्य है। इसलिए अपने मन की स्वच्छता पर बल दें। दूषित विचारों को मन में न लायें तभी आपके मन में सकारात्मक विचार आयेंगे।
इसके पश्चात राज्यपाल ने जी0पी0ओ0 स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने गांधी आश्रम में भी जाकर गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा वहां चरखा भी चलाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी चरखा चलाया। एक अन्य कार्यक्रम में राज्यपाल ने राजभवन में उत्तर प्रदेश क्षय निवारक संस्था के टी0बी0 सील बिक्री अभियान के 72वें कैम्पेन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह, विधि परामर्शी संजय खरे, अपर विधि परामर्शी कामेश शुक्ला, विशेष कार्याधिकारी शिक्षा डा0 पंकज जॉनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Check Also

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं फरियाद, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES