Breaking News

गाँधी जयंती पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने छात्रों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र भी वितरित किये

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां लोक भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गांधी जी का प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ तथा रामधुन ‘रघुपति राघव राजा राम’ प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत पात्र नवीनीकरण के 1,51,215 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 177.35 करोड़ रुपए का आॅनलाइन अन्तरण करते हुए छात्रवृत्ति वितरण कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने 10 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती है। इस वर्ष देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अमृत महोत्सव का यह वर्ष जन-जन की चेतना में स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष की महान गाथा, महापुरुषों की स्मृतियां एवं उनकी मूल प्रेरणाओं से जोड़ने का अवसर है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सत्य और अहिंसा के सिद्धान्त के जनक के रूप में आज भी याद किया जाता है। उनके विचारों ने दुनिया भर के लोगों को न सिर्फ प्रेरित किया, बल्कि करुणा, सहिष्णुता और शांति के दृष्टिकोण से भारत और विश्व को बदलने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
कार्यक्रम के अन्त में अपर मुख्य सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं सचिवालय प्रशासन हेमन्त राव ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुवंर मानवेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा सहित अन्य मंत्रिगण एवं जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Check Also

गणतंत्र दिवस पर संविधान के साथ नदियों की सुरक्षा का संकल्प जरूरी: अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 77वें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES