Breaking News

दीपोत्सव-2025 ने दिया ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का संदेश : जयवीर सिंह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
अयोध्या । अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव-2025 ने इस वर्ष विकास, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दीपोत्सव का नौवां संस्करण ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ का प्रतीक बनकर उभरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश अब रामराज्य की दिशा में अग्रसर है।
जयवीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को माफियाराज और अव्यवस्था से मुक्त कर एक आदर्श शासन मॉडल प्रस्तुत किया है। आज उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ है, पर्यटन का विस्तार हुआ है और राज्य आने वाले आगंतुकों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है। दीपोत्सव के आयोजन ने न केवल धार्मिक पर्यटन को गति दी है, बल्कि यह अयोध्या मॉडल के रूप में विकास का नया मानक बन गया है।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में कार्य हो रहा है। उसी भावना के अनुरूप उत्तर प्रदेश ‘विकसित उत्तर प्रदेश@2027’ की ओर तेजी से बढ़ रहा है। दीपोत्सव इस परिवर्तन का सजीव प्रतीक है।
शाम ढलते ही रामकथा पार्क से लेकर राम की पैड़ी, धर्मपथ, लता चौक और हनुमानगढ़ी तक दीपों की पंक्तियां ऐसे झिलमिलाईं मानो पूरा अयोध्या दिव्य प्रकाश से नहा गया हो। हर ओर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष गूंजे और भक्तों ने दीप जलाकर इस अद्भुत क्षण को भक्ति और उत्साह से मनाया।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES