Breaking News
images
images

भारी मात्रा में चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण बरामद, 03 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
झाँसी। दिनांक 07.09.2024 को थाना मोठ पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर षनिवार को ग्राम बुढावली के पास से पुलिस कार्यवाही में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण, 03 अवैध तमंचा विभिन्न बोर मय जीवितध्खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त वाहन आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि थाना मोठ क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना मोठ पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण आदि चोरी की घटनाओ से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसमें अभियुक्त राजवीर उर्फ बुद्धे के विरूद्ध जनपद झाँसी व मध्यप्रदेश प्रान्त के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 18 अभियोग एवं अभियुक्त पूरन व रोहित के विरूद्ध जनपद झाँसी के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 06-06 अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में थाना मोठ पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
      गिरफ्तार अभियुक्त: जनपद भिण्ड मध्यप्रदेश निवासी राजवीर उर्फ बुद्धे निवासी ग्राम वरहा थाना असबार एवं पूरन निवासी ग्राम रमपुरा थाना रावतपुरा और रोहित निवासी ग्राम छाछपुरा थाना भाण्डेर जनपद दतिया मध्यप्रदेश।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES