Breaking News

प्रदेश में अपराधों की आंधी, कायम है जंगलराज, नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री दें इस्तीफा – अजय राय

– मुख्यमंत्री गोरखपुर में करते रहे भाषण, बगल के जनपद में बरसती रही गोलियां – अजय राय
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 03 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं साथ ही कानून व्यवस्था संभाल पाने में असफल रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
श्री राय ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी अपराधियों की पनाहगाह बन गई है। सबसे ज्यादा अपराधी एवं बलात्कारी के आरोपी भारतीय जनता पार्टी में है उनको सरकारी संरक्षण प्राप्त है। इसीलिए कोई दिन नहीं जाता जब हत्याएं ना हो रही हो और उन हत्याओं में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर आरोप न लग रहे हों।
उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर की घटना बहुत भयावह है, डॉक्टर घनश्याम तिवारी के घुटनों में ड्रिल मशीन से छेद किए गये और पसलियों को लोहे के रॉड से मारकर तोड़ा दिया गया जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि अपराधियों में ऐसा भेदभाव क्यों.? केंद्र सरकार के मंत्री के घर में हत्या हो जाती है और हत्या में प्रयुक्त बेटे की पिस्तौल बरामद होती है लेकिन मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं होती, विधायक के घर में हत्या होती है कोई कार्रवाई के बजाय सिर्फ लीपापोती हुई। कल देवरिया में सामूहिक हत्याकांड की घटना ने पूरे देश को झगझोर रख दिया है। इस घटना में दो नाबालिक बच्चों सहित 6 लोगों की नृर्मम हत्या कर दी गई और बगल के जनपद गोरखपुर में मुख्यमंत्री भाषण देते रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले अमेठी में दलित किशोरी बेटी को बलात्कार कर उनके घर वालों को मारा पीटा गया किन्तु कोई कार्यवाही नही की गई। आजमगढ़ में बलात्कार पीड़िता ने थाने के सामने आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन अपराधी आज भी बेखौफ घूम रहे हैं। नोएडा में 3 नाबालिगों से दुष्कर्म की घटना हुई। लखीमपुर में केन्द्रीय मंत्री के हत्यारे बेटा को सरकार बचाती रही है। इसके अतिरिक्त अयोध्या के बिजुडी गांव में विवाहिता की हत्या, अयोध्या के ही रामपुर पुवारी गांव में महिला का शव बरामद होना, तथा इसी जनपद मई के महीने में एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या एवं प्रयागराज में गुप्ता परिवार के पांच सदस्यों की हत्या और इनमें से किसी भी मामले में ठोस कार्यवाही नहीं हुई और अपराधी गिरफ्त से बाहर हैं। जनपद एटा, बुलंदशहर और बागपत में दुष्कर्म की अनेकों घटनाएं हुईं जिसमें अपराधी भाजपा से जुड़े हैं इसीलिए कार्यवाहियां नहीं हुई।
श्री राय ने कहा सरकार मीडिया मैनेजमेंट के माध्यम से खुद का चेहरा चमकाने का काम करती है जबकि धरातल पर अपराध और भय का बोलबाला है जंगलराज पूरी तरह से कायम है। जनता योगी सरकार और उनके प्रशासन से त्रस्त हो चुकी है आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

Check Also

ग्रीन रन : 1500 प्रतिभागियों की दौड़

– दौड़ में 172 जोड़े भी हुए शामिल वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ कमल वर्मा लखनऊ। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES