Breaking News

27 मार्च से यूपी में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27 से 29 मार्च के बीच पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 27 मार्च को पहले विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी शुरू होगी, जो धीरे-धीरे पूर्वी हिस्सों तक पहुंचेगी। इसके बाद 29 मार्च को एक और अधिक प्रभावी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। कई जिलों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। प्रयागराज 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि वाराणसी में 35.2 डिग्री और झांसी में 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को भी तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी, लेकिन इसके बाद बारिश के चलते फिर गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, हालांकि किसानों और आमजन को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Check Also

​”हिन्दू धर्म की चंदन की लकड़ी में दीमक लग गई, अब नरमी नहीं कड़ाई का समय : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

– ​”श्री राम के दरबार में चोरी हुई और सारा सरकारी प्रायश्चित प्रायश्चित नहीं” – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES