Breaking News

गैस बुकिंग पर आया एक और अपडेट, पूछे जाएंगे 4 सवाल फिर मिलेंगे सिलिंडर

– तेल कंपनियों ने नए नियम किए लागू
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस की आपूर्ति पर सख्त नए नियम तत्काल लागू कर दिए हैं। अब जिन उपभोक्ताओं के पास दो सिलिंडर हैं, उन्हें अगला रिफिल 35 दिन बाद ही मिलेगा। वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 45 दिन बाद सिलिंडर उपलब्ध होगा। यूपी एलपीजी एसोसिएशन और गाजियाबाद एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि ये बदलाव सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स को सूचित कर दिए गए हैं। जिनके पास एक ही सिलिंडर है, उन्हें 25 दिन बाद बुकिंग की अनुमति मिलेगी।
अरुण कुमार ने कहा कि एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के कारण ये कदम उठाए गए हैं। व्यावसायिक (कॉमर्शियल) सिलिंडरों की आपूर्ति अब केवल आपातकालीन सेवाओं और शिक्षण संस्थानों तक सीमित रखी जा रही है। इससे पहले भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई प्रक्रिया शुरू की थी। अब अतिरिक्त बुकिंग के लिए हेलो बीपीसीएल ऐप पर परिवार के सदस्यों की संख्या, आने वाले मेहमानों का विवरण, घर में शादी, भंडारा या अन्य आयोजन की जानकारी देनी होगी। सवालों के सही जवाब मिलने पर ही बुकिंग कन्फर्म होगी।
उपभोक्ता संगठनों का कहना है कि ये नियम गैस की कालाबाजारी रोकने और मांग को नियंत्रित करने के लिए हैं। लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है। लोग ऐप और हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन अनिवार्य है, अन्यथा बुकिंग रद्द हो जाएगी। इससे लाखों परिवार प्रभावित हो सकते हैं।
पूछे जाएंगे ये सवाल
– परिवार में छह या इससे अधिक सदस्य हैं?
– परिवार में मेहमान आए हैं।
– शादी, भंडारा या अन्य कोई कार्यक्रम है।
– अन्य घरेलू उपयोग के लिए।

Check Also

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की दलाल या जुगाड़ के चक्कर में न पड़ने की श्रद्धालुओं से अपील

– मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए एक अपील जारी वेब वार्ता (न्यूज़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES