Breaking News

बंद घर से तीन लाख के आभूषण व नकदी चोरी, परिवार गया था विंध्याचल

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
जौनपुर। खुटहन थानाक्षेत्र के पटैला बाजार में बंद पड़े एक घर को सोमवार रात चोरों ने खंगाल दिया। खिड़की से घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकद समेत करीब तीन लाख के जेवर पार कर दिया। परिवार के लोग घर में ताला बंद कर विंध्याचल दर्शन करने गए थे।
भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बाजार निवासी अजय उर्फ गुड्डू अग्रहरि सोमवार की शाम परिवार के साथ विंध्याचल धाम दर्शन करने गए थे। दूसरे दिन रात में घर पहुंचे तो खिड़की की कुंडी टूटी हुई थी। कमरे में रखी अलमारी खुली थी। उसमें रखे 20 हजार नकदीए कपड़ाए सोने के दो जोड़ी झुमकेए दो जोड़ी मांगटीकाए मंगलसूत्रए चांदी के दो जोड़ी पायलए दो जोड़ी करधन गायब था। आसपास तलाश के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस बाबत थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Check Also

गौ रक्षा के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा शुरू, 11 मार्च को लखनऊ में जनसभा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारवाराणसी। गौ माता की रक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES